खाँसी के "आयुर्वेदिक उपचार" - "Ayurvedic Treatment" Of Cough
खाँसी के "आयुर्वेदिक उपचार" - "Ayurvedic Treatment" Of Cough
खाँसीः
पहला प्रयोगः तीन रत्ती ( 375 Ml ) फुलाया हुआ सुहागा शहद के साथ रात में लेेेने से खाँँसी में फायदा होता है।
- मुनक्के एवं मिश्री को मुँह में रखकर चूसने से खाँसी में फायदा होता है।
दूसरा प्रयोगः 1 से 2 ग्राम मुलहटी और तुलसी का 5 से 10 Ml रस मिलाकर शहद के साथ चाटने से खाँसी में फायदा है।
- 4 से 5 लौंग को भूनकर तुलसी के पत्तों के साथ लेने से सभी प्रकार की खाँसी में फायदा होता है।
तीसरा प्रयोगः 2 ग्राम काली मिर्च और डेढ़ ग्राम मिश्री का चूर्ण एक - एक ग्राम दिन में तीन - चार बार शहद के साथ चाटने से खाँँसी में फायदा होता है।
- शितोपलादि चूर्ण एक - एक ग्राम दिन में तीन - चार बार शहद के साथ चाटने से खाँँसी में फायदा होता है
चौथा प्रयोगः पीपलामूल , सोंठ एवं बहेड़ादल का चूर्ण बनाकर शहद में मिलाकर रोज खाने से सर्दी - कफ की खाँँसी मिटती है।
पाँचवाँ प्रयोगः हल्दी के टुकड़े को घी में सेंककर रात को सोते समय मुँह में रखने से कफ , सर्दी और खाँसी में फायदा होता है। कष्टदायक खाँसी भी उससे कम होती है। साथ - साथ हल्दी के धुएँ का नस्य लेने से सर्दी और जुुकाम तुरंत मिटते है।
छठा प्रयोगः अनार की सूूखी छाल आधा तोला बारीक कूूूटकर , छानकर उसमें थोड़ा - सा कपूर मिलायें। यह चूर्ण दिन में दो बार पानी के साथ मिलाकर पीने से भयंकर कष्टदायक खाँसी मिटती है।
सातवाँ प्रयोगः सर्दी - जुुकाम एवं खाँसी में हल्दी - नमक मिला हुआ ताजे भुने हुए चने सुबह तथा रात को सोते वक्त खायें किन्तु उसके उपर पानी ना पियें। भोजन में घी , दूध , शक्कर , गुड़ एवं खटाई का सेवन बंद कर दें। सर्दी खाँसी वाले मरीज के लिये यह एक सस्ता प्रयोग है।
आठवाँ प्रयोगः हल्दी - नमक मिली हुई भुनी हुई अजवायन को भोजन के बाद मुखवास के रूप में रोज खाने से सर्दी - खाँसी मिट जाती हैै। अजवायन का धुआँ लेना चाहिए। अजवायन की पोटली से छाती का सेंक करना चाहिए। मिठाई , खटाई एवं चिकनाईयुक्त चीजों का सेेवन नही करना चाहिए।
गर्मी की खाँसी : सौंफ एवं मिश्री का चूर्ण बराबर मुँह में रखनेे से गर्मी की खाँसी मिटती है।
Thanks For Reading My Post.
Agar Aapko Ye Post Achha Laga
To Comment Jarur Kare Aur Ha
Is Post Ko Share Karna Na Bhule.
Agar Apko Hamare Website Regular
Post Ki Update Chahiye To Abhi Hamare
Website Se Jude.

टिप्पणियाँ