श्वास - दमा ( Asthma ) - हाँफ के "आयुर्वेदिक उपचार" | "Ayurvedic Treatment" Of Asthma

श्वास - दमा ( Asthma ) - हाँफ के "आयुर्वेदिक उपचार" | "Ayurvedic Treatment" Of Asthma






पहला प्रयोगः सरसों के तेेल में नमक डालकर दमा के रोगी की छाती की मालिश करनी चाहिए। रोगी को खुली हवा और पंखे की हवा से बचना चाहिए। रोज काली मिर्च , हल्दी उड़द के पावडर की धूूूनी नाक से लेेने तथा भस्त्रिका प्राणायाम करने से बहुत फायदा होता है।

दूसरा प्रयोगः बहेड़े की 1 से 2 ग्राम छाल को 2 से 10 ग्राम शहद के साथ लेने से श्वास रोग में तथा हरड़ एवं सोंठ को समान माात्रा में मिलाकर आधा - आधा चम्मच चूर्ण रोज लने से दमा , श्वास , खाँँसी एवं कमरदर्द में फायदा होता है।

तीसरा प्रयोगः कलई किये हुए बर्तन में तीन अंंजीर 24 घण्टे अथवा 36 घण्टे तक पानी में भिगोये रखें। सुबह उसे उबाल लें।

                    सूयोर्दय से पहले उठकर , स्नान , शौचादि से निपटकर उगते सूर्य के सामने बैठें। 10 से 15 प्राणायाम करें। गहरे श्वास लें। पहले जोर से श्वास लेकर फेफड़ों में भरे। जितना अधिक श्वास भर सकेंगे उतना लाभदायक होगा। पूरक करते समय यह भावना करें कि ' मै श्वास के साथ सूर्य की ओजस्वी किरणों को अन्दर भर रहा हूँ ' फिर बहुत धिरे - धिरे श्वास बाहर निकालते समय यह भावना करें कि ' मै रोग के कीटाणुओं को बाहर फेंक रहा हूँ। '
                     विशेष ध्यान देने योग्य बात यह है कि श्वास अन्दर लेते समय जोर से लेनी है और छोड़ते समय बहुत धिरे - धिरे। इसे एक प्राणायाम कहेंगे। इस प्रकार के 10 से 15 प्राणायाम करने चाहिए। इस क्रिया के साथ ओम अथवा अपना इष्टमंत्र मन में जपने से बहुत फायदा होता है।
                      इतनी क्रिया के बाद उबाले हुए अंजीर को खूब चबाकर खा लें और वही पानी पी जायें। इससे दमे के रोग में अवश्य फायदा होता है।

चौथा प्रयोगः एक चुटकी काली मिर्च का चूर्ण , 4 बूँद शहद एवं थोड़ा - सा घी मिलाकर लेने से श्वास केे रोग में फायदा होता है।

पाँचवाँ प्रयोगः भटकटैया ( कंंटकारी , कंटकारिका ) जीरा और आँँवलेे का चूर्ण समभाग में लेकर शहद में मिलाकर चाटने से श्वास रोग में शीघ्र फायदा होता है।

पथ्य आहार : मूूँग , चना , रोटी।





Thanks For Reading My Post.
Agar Aapko Ye Post Achha Laga
To Comment Jarur Kare Aur Ha
Is Post Ko Share Karna Na Bhule.
Agar Apko Hamare Website Regular
Post Ki Update Chahiye To Abhi Hamare
Website Se Jude.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट