हृदय रोग के "आयुर्वेदिक उपचार" - "Ayurvedic Treatment" Of Heart Disease
हृदय की कमजोरी :
पहला प्रयोगः तुलसी के बीज का आधा या एक ग्राम चूूर्ण उतनी ही मिश्री के साथ लेने से अथवा मेथी के 20 से 50 Ml काढ़े ( यानी 2 से 10 ग्राम मेथी को 100 से 300 ग्राम पानी में उबालेंं ) में शहद डालकर पीने से हृदय रोग में फायदा होता है।
दूसरा प्रयोगः अर्जुन वृक्ष की छाल का एक चम्मच चूर्ण 1 गिलास पानी मिश्रित दूध में उबालकर पीने से बहुत फायदा होता है। इसके अलावा लहसुन , आँवला , शहद , अदरक , किशमिश , अंगूर , अजवायन , अनार सभी चीजें हृदय के लिए फायदाकारक है।
तीसरा प्रयोगः नींबू के सवा तोला ( करीब 15 ग्राम ) रस में आवश्यकतानुसार मिश्री मिलाकर पीने से हृदय की धड़कन सामान्य होती हैं तथा स्त्रियों की हिस्टीरिया के कारण बढ़ी हुई धड़कनें भी दो - तीन नींबू के रस को पानी में मिलाकर पीने से शांंत होती हैं।
चौथा प्रयोगः गुडुच ( गिलोय ) का चूर्ण शहद के साथ इस्तेमाल करने से अथवा अदरक का रस व पानी समभाग ( एक मात्रा में ) मिलाकर पीने से हृदय रोग में फायदा होता है।
पाँचवाँ प्रयोगः उगते हुए सूर्य की सिंदूरी किरणों में लगभग 10 मिनट तक हृदय रोग दूर करने की अपरिमेय शक्ति होती है। अतः रोगी प्रातःकाल ( सुबह के समय ) सूर्योदय का इंतजार करे और यह प्रयत्न करे कि सूर्य की सबसे पहली किरण आप पर पड़े।
छठा प्रयोगः मोटी गाँठवाली हल्दी कूटने के बाद कपड़छान करके मासा रख लें फिर प्रतिदिन लाल गाय के दूध में 1 चम्मच चूर्ण घोलकर पियें। हल्दी में यह खास गुण है कि यह रक्तवाहिनी नसों में जमे हुए रक्त के थक्कों को पिघला देती है और नसों को साफ कर देती है। जब रक्तवाहिनी नलिकाएँ साफ हो जायेंगी तब वह कचरा यानी विजातीय द्रव्य पेट में जमा हो जायेगा और बाद में मल के द्वारा बाहर निकल जायेगा।
सातवाँ प्रयोगः रोहिणी नामक हरड़ कूट - कपड़छन करके रख लें। अगर रोहिणी हरड़ नहीं मिले तो कोई भी हरड़ जो बहेड़े के आकार की होती है वह लें। इस हरड़ का लगभग 1 चम्मच चूर्ण रात को सोते समय लाल गाय के दूध में लें। लाल गाय अगर देशी नहीं मिले तो जरसी लाल गाय के दूध के साथ मिलाकर लें। यह विजातीय द्रव्य को शरीर से मल , पेशाब और पसीने इत्यादि के रूप में बाहर निकाल देती है।
Thanks For Reading My Post.
Thanks For Reading My Post.
Agar Aapko Ye Post Achha Laga
To Comment Jarur Kare Aur Ha
Is Post Ko Share Karna Na Bhule.
Agar Apko Hamare Website Regular
Post Ki Update Chahiye To Abhi Hamare
Website Se Jude.

टिप्पणियाँ